मिशन सलूंबर की रफ्तार पर कलेक्टर की सख्ती, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं की होगी नियमित निगरानी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 24 अगस्त। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मिशन सलूंबर कीजमीनी हकीकत पर नजर
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के मिशन सलूंबर की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मिशन की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
विद्यालयों में सूचना पट्ट पर आवश्यक जानकारियां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित करने के साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े साइन बोर्ड भी द्विभाषी रूप में लगाने को कहा गया। विद्या संबल योजना और ज्ञान संकल्प पोर्टल की प्रगति की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

हर मंगलवार चलेगा बीमारी रोकथाम अभियान

मानसून के बीच मौसमी और मच्छरजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को मिशन मोड में विशेष गतिविधियां संचालित कर बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के प्रयास किए जाएं।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने, फील्ड गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने और आमजन को बचाव के उपायों की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं

बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। कलेक्टर ने विभागीय लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

सलूंबर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: जिला परिषद की 20 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, हेल्थ पॉइंट पर जुटे कार्यकर्ता जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जय श्री राम जय जय राम के जयकारों के साथ भावना देवी मीणा सरपंच पद ग्राम पंचायत नौली की उम्मीदवार, ग्रामीणों से मांगा सहयोग और आशीर्वाद फला धौला धावड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क की तैयारी, भावना देवी मीणा ने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मेवल की महारानी मां ईडाणा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, नवरात्रि में भक्ति के साथ सेवा का अनूठा संगम; भामाशाहों के सहयोग से नौ दिन निःशुल्क भोजन-फलाहार, पटेल समाज के युवा मित्र मंडल ने संभाली व्यवस्था

सलूम्बर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में मदन राठौड़ का पुतला दहन, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील