
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर डकैती से सनसनी, रिवॉल्वर की नोक पर व्यापारी दंपती को बनाया बंधक 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, 40 तोला सोना, 7 से 8 लाख की नकदी, कार और मोबाइल लेकर फरार
सलूंबर/परसाद। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर टीडी थाना क्षेत्र के बारा गांव में शनिवार देर रात एक किराना व्यापारी के घर हुई बड़ी डकैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर घर में घुसकर व्यापारी और उसकी पत्नी को बंधक बना











