नए जिला अस्पताल की शिफ्टिंग से पहले होगी मॉक ड्रिल कलेक्टर ने दिए पांच दिन में संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के निर्देश, सड़क से लेकर सुरक्षा और बिजली-पानी तक व्यवस्थाओं की होगी जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। नए जिला अस्पताल में पुराने अस्पताल को स्थानांतरित करने की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अस्पताल शिफ्टिंग के दौरान मरीजों और आमजन को होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, बिजली, पेयजल, सड़क, फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को शिफ्टिंग से पहले मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य वास्तविक स्थानांतरण के दिन पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरा करना है। उन्होंने शिफ्टिंग का विस्तृत लेआउट तैयार कर प्रस्तुत करने के साथ ही शहर के आसपास संचालित सब-सेंटरों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने को कहा।
हर विभाग करेगा अस्पताल का निरीक्षण
नए अस्पताल में किसी तरह की कमी नहीं रहे, इसके लिए पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग, विद्युत, पीएचईडी और फायर सेफ्टी सहित संबंधित विभागों की संयुक्त टीम निरीक्षण करेगी। अधिकारियों को अस्पताल की छोटी से छोटी कमी भी चिन्हित कर पांच दिन के भीतर संयुक्त रिपोर्ट और आवश्यक प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस जाप्ता रहेगा, प्रवेश-निकास पर निगरानी
शिफ्टिंग के दिन पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच होगी। कलेक्टर ने अस्पताल में निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था का पालन कराने तथा अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण रखने को कहा। परिसर के आसपास अवैध निर्माण मिलने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
बिजली, इंटरनेट, लॉन्ड्री और मेडिकल वेस्ट पर भी फोकस
अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, मेडिकल फार्मेसी, पावर बैकअप, लॉन्ड्री और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। बड़े चिकित्सा उपकरण लगाने से पहले संबंधित इंजीनियर से निरीक्षण कराने और इसके बाद ही फिटिंग व संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अस्पताल तक सड़क और परिवहन व्यवस्था होगी दुरुस्त
पीडब्ल्यूडी को नए अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति सुधारने के साथ आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने को कहा गया। अस्पताल के आसपास बस स्टैंड और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परिवहन विभाग को मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त यातायात साधन उपलब्ध कराने तथा ऑटो रिक्शा किराए की दर निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
शिफ्टिंग के दिन अतिरिक्त स्टाफ और सिविल डिफेंस की मदद
कलेक्टर ने शिफ्टिंग के दौरान जरूरत के अनुसार नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स की सहायता लेने पर भी जोर दिया गया।
अस्पताल के बाहर पेयजल, शौचालय और कैंटीन जैसी जनसुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अस्पताल की गूगल लोकेशन अपडेट कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीज और उनके परिजन आसानी से नए अस्पताल तक पहुंच सकें।
रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ेगी शिफ्टिंग
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी संबंधित विभाग पहले संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की कमियों को दूर करेंगे। अगले पांच दिन में रिपोर्ट मिलने के बाद ही अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला, उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

चावंड-सराड़ा क्षेत्र में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 14 विद्यालयों में एक साथ 3511 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के आयोजन में विद्यार्थियों को बताया वंदे मातरम् का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व

सलूंबर में नई नगर सरकार ने संभाली कमान, नरेश जैन सभापति तो डॉ. लव व्यास उपसभापति बने अलग-अलग शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पदभार, खुली जीप में निकला विजय जुलूस; शहरभर में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

बामनिया में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 550 खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज, स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों की तैयारियों से आयोजन को मिला भव्य रूप

चावंड-सराड़ा क्षेत्र में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 14 विद्यालयों में एक साथ 3511 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के आयोजन में विद्यार्थियों को बताया वंदे मातरम् का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व

सलूंबर में नई नगर सरकार ने संभाली कमान, नरेश जैन सभापति तो डॉ. लव व्यास उपसभापति बने अलग-अलग शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पदभार, खुली जीप में निकला विजय जुलूस; शहरभर में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

बामनिया में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 550 खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज, स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों की तैयारियों से आयोजन को मिला भव्य रूप