झल्लारा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, चित्तौड़गढ़ से आरोपी गिरफ्तार एक महीने में वाहन चोरी की तीसरी वारदात का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
झल्लारा। क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए झल्लारा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के मंडावरी निवासी 22 वर्षीय आरोपी बोबी देवल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक सलूम्बर विश्नाराम बिश्नोई के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और सलूम्बर वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रकरण संख्या 227/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच करते हुए आरोपी तक पहुंचकर मोटरसाइकिल बरामद की।
एक महीने में तीसरी वारदात का खुलासा
झल्लारा थाना पुलिस के अनुसार, एक महीने के भीतर दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में यह तीसरा खुलासा है। पुलिस की ओर से वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला, सहायक उपनिरीक्षक पुंजीलाल, हेड कांस्टेबल चिराग (नंबर 39), कांस्टेबल कपिल (नंबर 209) और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह (नंबर 202) शामिल रहे।
पुलिस ने आमजन से की अपील जिला
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध कारोबार, तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8764854809 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।