
सलूंबर, 18 अगस्त। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जयपुर के एचसीएम रीपा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करीब 3,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का सलूंबर जिला कलेक्टर परिसर स्थित हॉल में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने देखा।WhatsApp us