मानगढ़ धाम को लेकर आदिवासी कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला फूंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। मानगढ़ धाम को लेकर आदिवासी समाज की भावनाओं और मांगों के समर्थन में गुरुवार को सलूंबर में आदिवासी कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्र हुए और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने सलूंबर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मानगढ़ धाम से जुड़े मुद्दे पर अपनी मांगों और नाराजगी से अवगत कराया। प्रदर्शन के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल मीणा, धनेश्वर मीणा, अम्लोदा से रामजी मीणा, राम मानपुर, इटली खेड़ा सरपंच चेतना, कालू भाई, देवीलाल मीणा, पूर्व प्रधान शंकर भाई सहित कई सरपंच, जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

oplus_10485792

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की आस्था, इतिहास और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इससे संबंधित विषयों पर समाज की भावनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच हुए प्रदर्शन से सलूंबर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल देखने को मिली।

ज्ञापन सौंपने के बाद आदिवासी कांग्रेस नेताओं ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!