स्वतंत्रता दिवस आज: सलूंबर में गूंजेगा देशभक्ति का तराना, जिला स्तरीय समारोह में होगा ध्वजारोहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सलूंबर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान होगा और मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट के जरिए सलामी दी जाएगी। इसके बाद राज्यपाल के संदेश का वाचन किया जाएगा।
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सामूहिक मार्च पास्ट, व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले के सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयों पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा।

देशभक्ति के रंग में रंगेगा सलूंबर, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

और पढ़ें

error: Content is protected !!