सलूंबर | 15 अगस्त 2026 सलूंबर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर के खेल प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
समारोह स्थल पर तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। जिला कलक्टर ने उपस्थित जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
मार्च पास्ट ने बढ़ाया समारोह का गौरव
ध्वजारोहण के बाद जिला कलक्टर ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में महाराणा प्रताप बटालियन, राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर

खेरवाड़ा, राजस्थान रिजर्व पुलिस सलूंबर सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों की टुकड़ियों ने भाग लिया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर, एमजीजीएस गांधी चौक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका दल सलूंबर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर, लवकुश उच्च माध्यमिक विद्यालय, विद्या निकेतन, ताहिरा उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा प्रताप पब्लिक स्कूल की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया

समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने महामहिम राज्यपाल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई, विधायक शांता अमृतलाल मीणा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लवकुश उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया विकसित सलूंबर की आधारशिला
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक स्वराज तभी सार्थक होगा, जब हर बच्चा शिक्षित, हर परिवार स्वस्थ और समाज सामाजिक कुरीतियों से मुक्त हो।
उन्होंने ‘मिशन सलूंबर-2027’ के तहत कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

डीएम एफटी मद से जिले के 100 विद्यालयों में 146 नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए 1717.52 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए की STARS योजना शुरू की गई है। इससे 30 विद्यालयों के करीब 600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।
सलूंबर को पायलट जिले के रूप में चयनित कर 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, कुपोषण में कमी तथा आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया।
उन्होंने बाल विवाह, दहेज प्रथा, भेदभाव और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने का आह्वान किया।
साथ ही सरणी नदी स्वच्छता महा-अभियान में हुई जनसहभागिता की सराहना करते हुए जल संरक्षण, ग्रामीण विकास और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।
44 प्रतिभाओंको प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सेवा, पत्रकारिता, खेल, जल संरक्षण, कृषि तथा शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 44 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. एवं विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. लोकेश मीणा एवं डॉ. अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान मिला।

शिक्षा क्षेत्र में विद्यालय विकास, परीक्षा संचालन, शैक्षणिक, खेलकूद एवं प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजेश कुमार जोशी, राकेश कुमार मीणा, सुनील कुमार चाष्टा सहित अन्य कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमलेश चौधरी, प्रेमशंकर मीणा, मुकेश खत्री, पूंजीलाल कुम्हार, देवानन्द शर्मा एवं दिनेश कुमार पटेल सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मान दिया गया।
जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र मे भी सम्मान
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 57 लाख रुपए का बैंक ऋण उपलब्ध कराने के लिए विमला मीणा, जल संरक्षण एवं वाटरशेड महोत्सव में जनजागरूकता के लिए अर्जुन सिंह राठौड़ तथा जनजातीय समुदायों को रोजगार उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिनेश कुमार मीणा को सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में कल्पिता भावसार तथा सलूंबर जिले से प्रथम राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक बनने पर नरेश रेबारी को भी सम्मान मिला।

मेधावी विद्यार्थियों ने बढ़ाया सलूंबर का मान
समारोह में जिले के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शिवलाल मीणा एवं अक्ष जैन ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सक्षम चौधरी एवं सौरभ टेलर ने 97.83 प्रतिशत तथा रविना प्रजापत ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
कक्षा 12वीं के कृषि संकाय में डिम्पल कुंवर सिसोदिया, रिया सेवक एवं तन्मय रेगर, कला संकाय में सुहानी जैन, प्रिन्स चौबीसा एवं निखिल मेहता, विज्ञान संकाय में रिया पाण्डे, प्राची सालवी, शुभम जैन एवं हितांशी चित्तौड़ा तथा वाणिज्य संकाय में दृष्टि पाण्डे, सेजल मेहता एवं यश मोची को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।





;

module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 47;










algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 48;





इसके अलावा निधि व्यास को प्रथम प्रयास में जेईई परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत में प्रवेश प्राप्त करने की उपलब्धि पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सरणी नदी से लेकर शिक्षा तक विकास का संकल्प
जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप शिक्षित, स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर सलूंबर बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जिले का विकास केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि आमजन की सहभागिता से संभव है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को मजबूत बनाकर सलूंबर को विकास की नई दिशा दी जा सकती है।
कलेक्ट्रेट में भी फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:30 बजे जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई, अतिरिक्त कोषाधिकारी ब्रजभूषण, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा, जिला कलक्टर के निजी सहायक अभिमन्यु नागदा, प्रोग्रामर पवन मेहता, सूचना सहायक अमोल अहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनहित और आमजन की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
मुख्य बिंदु
• 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
• जिला कलक्टर ने किया ध्वजारोहण और परेड की सलामी
• 44 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान
• मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
• शिक्षा के लिए 100 विद्यालयों में 146 नए कक्षा-कक्ष
• STARS योजना से 600 खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
• विकसित एवं आत्मनिर्भर सलूंबर बनाने का संकल्प








