सलूंबर में लाइव देखा मुख्यमंत्री का विकास मॉडल, प्रदेश को मिली 3,500 करोड़ की सौगात 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी, 1.32 लाख श्रमिकों को 154 करोड़ से ज्यादा की डीबीटी सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 18 अगस्त। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जयपुर के एचसीएम रीपा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करीब 3,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का सलूंबर जिला कलेक्टर परिसर स्थित हॉल में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने देखा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान 71 पीएम ई-बसों का शुभारंभ किया। इनमें जयपुर और भीलवाड़ा के लिए 24 बसें तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के लिए 47 बसें शामिल हैं। सरकार के मुताबिक ई-बसों के संचालन से शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

श्रमिकों के खातों में पहुंची सहायता राशि

कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़े 1,32,421 श्रमिकों और उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की गई। वहीं श्रमिकों को डिजिटल गैस डिटेक्टर और फायर रेस्क्यू किट भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के साथ हरित ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दे रही है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार और पीएम ई-ड्राइव जैसी योजनाओं से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को मजबूती मिली है।

स्वास्थ्य से लेकर नगरीय विकास तक कई परियोजनाएं जनता को समर्पित

कार्यक्रम में आरयूएचएस जयपुर में 128-स्लाइस सीटी स्कैन और 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, स्नातक छात्रावास तथा एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर में इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवस्कुलर साइंसेज का लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा जनाना अस्पताल चांदपोल का नया आईपीडी टावर, झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू के रेहलाना में सब-हेल्थ सेंटर, राजस्थान पुलिस अकादमी में महिला छात्रावास, अजमेर में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य और नगरीय निकायों में पिंक टॉयलेट सहित अन्य सुविधाओं का भी लोकार्पण हुआ।

625 करोड़ से अधिक के 76 कार्यों की आधारशिला

कार्यक्रम में नगरीय निकायों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 625 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 76 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। जयपुर में अमृत 2.0 के तहत 465 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सीवरेज कार्य होंगे। इसके तहत 507 किलोमीटर से ज्यादा सीवर लाइन बिछाने और करीब 52 हजार घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने की योजना है।

सलूंबर में कलेक्टर ने देखा कार्यक्रम

सलूंबर में आयोजित लाइव प्रसारण के दौरान जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने कार्यक्रम की गतिविधियों का अवलोकन किया। उनके साथ नगर परिषद आयुक्त, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे। लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन तथा प्रदेश में शुरू की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और आमजन के लिए सुविधाओं में विस्तार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

और पढ़ें

सलूंबर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: जिला परिषद की 20 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, हेल्थ पॉइंट पर जुटे कार्यकर्ता जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जय श्री राम जय जय राम के जयकारों के साथ भावना देवी मीणा सरपंच पद ग्राम पंचायत नौली की उम्मीदवार, ग्रामीणों से मांगा सहयोग और आशीर्वाद फला धौला धावड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क की तैयारी, भावना देवी मीणा ने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मेवल की महारानी मां ईडाणा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, नवरात्रि में भक्ति के साथ सेवा का अनूठा संगम; भामाशाहों के सहयोग से नौ दिन निःशुल्क भोजन-फलाहार, पटेल समाज के युवा मित्र मंडल ने संभाली व्यवस्था

सलूम्बर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में मदन राठौड़ का पुतला दहन, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील