सलूंबर में वनवासी कल्याण परिषद का वन विहार, सामाजिक समरसता का दिया संदेश रोड्ढेश्वर महादेव करावली में हुआ आयोजन, जिला व तहसील स्तर पर नई कार्यकारिणियों की घोषणा
सलूंबर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जिला सलूंबर की ओर से रविवार को रोड्ढेश्वर महादेव, करावली में वन विहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र प्रकाश पंचोली रहे, जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र मूंदड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री रमेश गर्ग जाम्बुड़ा तथा सलूंबर प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख मदनलाल रठौड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री पंचोली ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम जनजाति समाज के उत्थान, शिक्षा, विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आगामी रक्षाबंधन एवं गणेश महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने तथा जनजाति समाज के साथ अन्य सनातन समाज को जोड़कर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला कार्यकारिणी में नए दायित्व
कार्यक्रम के दौरान जिला एवं तहसील स्तर पर संगठन की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। जिला स्तर पर गणेशलाल मीणा जयसमंद को संरक्षक, नानालाल पटेल ढाकरड़ा एवं देवी लाल मीणा घाटी को उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र मीणा पलुना को मंत्री बनाया गया। नारायण लाल कलासुआ सेमारी को सहमंत्री और नारायणलाल मीणा पाल खंडेल को हितरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
हीरालाल खासोर शेषपुर को ग्राम विकास प्रमुख, रायालाल केनर को सह श्रद्धा जागरण प्रमुख, हीरालाल मीणा समोड़ा को युवा प्रमुख तथा गौतमलाल अमलोदा को जनजाति संपर्क प्रमुख बनाया गया। यशवंत हरमोर सराड़ा को प्रचार प्रमुख एवं कृष्णलाल चोबीसा को सह प्रचार प्रमुख, रूपलाल कतिला को खेल प्रमुख और खेमराज मीणा सराड़ी को लोक कला प्रमुख बनाया गया।
लक्ष्मी देवी खेरकी को जिला महिला प्रमुख तथा केसर देवी सेमारी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। अविनाश मीणा एवं हीरालाल मीणा खेरकी को सदस्य बनाया गया। जनजाति सुरक्षा मंच में बाबूलाल मीणा कानपुरा को जिला संयोजक तथा हजारीलाल मीणा को सह संयोजक मनोनीत किया गया।
नगर व तहसील स्तर पर भी घोषणाएं
सलूंबर नगर में तेजपाल मीणा को अध्यक्ष, तेज सिंह चौहान करगेटा को उपाध्यक्ष तथा नरेंद्र कुमार जैन को मंत्री बनाया गया। सलूंबर तहसील में केशुलाल मीणा अध्यक्ष, देवी लाल टेलर उपाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह नारावत बस्सी को मंत्री मनोनीत किया गया।
जलारा तहसील में शंकरलाल चौबीसा को संरक्षक, नाथूलाल मीणा पाल खंडेल को अध्यक्ष, भगवानजी आमलवा को उपाध्यक्ष तथा ऊंकारजी गर्ग मानपुर को मंत्री बनाया गया। ईश्वरजी चोबीसा जलारा को हितरक्षा प्रमुख और हीरालाल मेघवाल खोलड़ी को प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी मिली।
गिंगला तहसील में देवी लाल भील मेथुड़ी को अध्यक्ष, तेजीलाल पटेल करावली को उपाध्यक्ष, सूरजमल मीणा चिबोड़ा को मंत्री तथा महेश मीणा कानपुरा को युवा प्रमुख घोषित किया गया। सेमारी तहसील में नारायणलाल बुज को अध्यक्ष, मणिलाल मीणा को खेल प्रमुख एवं विजय कुमार कलासुआ को दायित्व सौंपा गया। जयसमंद तहसील में हड़मत सिंह मीणा को उपाध्यक्ष तथा गोविंदराम मीणा को श्रद्धा जागरण की जिम्मेदारी दी गई।
RAS में चयनित कार्यकर्ता का किया स्वागत
कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता हीरालाल खेरकी भी परिवार सहित पहुंचे। उनका हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन हुआ है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के संभाग मंत्री केशव पोरवाल एवं जिला मंत्री गमुनाथ सराड़ी का भी सानिध्य रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हरीश कुमार मीणा करावली ने संभालीं। भगवतीलाल मीणा अंबावडली ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संचालन जिला संगठन मंत्री हरीश कुमार अहारी ने किया।