सालुंबर जिले के सेमारी क्षेत्र के देवला गांव स्थित संगेश्वर महादेव मंदिर परिसर रविवार को सामाजिक एकजुटता के संदेश से गूंज उठा। अखिल भारतीय वेगड़ा कलाल समाज संस्था (छप्पन क्षेत्र, उदयपुर) की आजाद चुण्डा द्वितीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में क्षेत्रभर से समाजजन, वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का आगाज संगेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी ने समाज की मजबूती, हितों की रक्षा और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।









