जिला कलक्टर ने कलुथड़ा एवं जैताणा में ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण सड़क सुरक्षा के मद्देनजर दुर्घटना संभावित स्थलों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्दे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 24 अगस्त। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने सड़क सुरक्षा के तहत सोमवार को जिले के कलुथड़ा एवं जैताणा क्षेत्र में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों का मौके पर जायजा लेते हुए सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुधारात्मक कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से ब्लैक स्पॉट पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की जानकारी ली। उन्होंने सड़क पर आवश्यक संकेतक, साइनेज, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ब्लैक स्पॉट को अधिक सुरक्षित बनाने तथा वाहन चालकों को सावधान करने के लिए आवश्यक चेतावनी संकेत एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात नियमों के पालन एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सलूम्बर, उपखण्ड अधिकारी, सलूम्बर, अधीक्षण अभियंता/अधिशाषी अभियंता, सलूम्बर तथा तहसीलदार, झल्लारा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

–0–

और पढ़ें

error: Content is protected !!