सलूंबर। साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में सलूंबर साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी झल्लारा थाने में दर्ज आईटी एक्ट के प्रकरण में करीब चार माह से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।










