सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है। अब तक सामने आए नामांकन पत्रों में कांग्रेस ने सबसे अधिक सक्रियता दिखाई है, जबकि भाजपा की आधिकारिक सूची का इंतजार जारी है। ऐसे में कई वार्डों में तस्वीर अधूरी होने के बावजूद चुनावी चर्चा अपने चरम पर पहुंच गई है।

शहर के वार्ड 8 ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया है, जहां प्रमुख दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे शुरुआती दौर की सबसे चर्चित सीट माना जा रहा है।
वहीं वार्ड 21 भी संभावित बहुकोणीय मुकाबले के कारण सुर्खियों में है। यहां भाजपा के संभावित उम्मीदवार की एंट्री के बाद चुनाव और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।











