गोमती नदी में अवैध बजरी खनन पर शिकंजा, दो डंपर जब्त सल्लाड़ा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, बिना अनुमति बजरी परिवहन का मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर/सराड़ा। अवैध खनन और खनिजों के बेखौफ परिवहन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत सराड़ा थाना पुलिस ने सल्लाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गोमती नदी से बजरी भरकर ले जा रहे दो डंपरों को पकड़कर जब्त किया है। दोनों वाहनों में अवैध रूप से बजरी भरी होने की बात सामने आई ही है
जिला पुलिस अधीक्षक विश्नाराम विश्नोई के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चांवला और सराड़ा वृत्ताधिकारी कृष्णगोपाल ने की। सराड़ा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस को सल्लाड़ा क्षेत्र में गोमती नदी से अवैध रूप से बजरी निकालकर परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान दो डंपरों को बजरी लेकर जाते हुए रोककर जांच की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
जब्त डंपरों के नंबर RJ27GB7028 और RJ06GB6031 बताए गए हैं। मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 215/2026 दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक मणीलाल कर रहे हैं।
कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल हिम्मत सिंह सहित जिला स्पेशल टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!