वार्ड 2 में बगावत पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, महिपाल खेतावत छह साल के लिए निलंबित अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरने पर जिला कांग्रेस कमेटी का फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। नगर परिषद सलूम्बर चुनाव 2026 में कांग्रेस ने पार्टी अनुशासन तोड़कर अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने वाले नेता पर कड़ी कार्रवाई की है। वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नरेश जैन के मुकाबले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले महिपाल खेतावत (जैन) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशों के बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की। पार्टी का मानना है कि संगठन द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के खिलाफ है।

नगर परिषद चुनाव के बीच हुई इस कार्रवाई को सलूम्बर की राजनीतिक हलचल में अहम माना जा रहा है। कांग्रेस संगठन ने साफ संकेत दिए हैं कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वालों के मामले में अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर के जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट के नेतृत्व में जारी आदेश में महिपाल खेतावत (जैन) को तत्काल प्रभाव से आगामी छह वर्ष की अवधि तक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने की बात कही गई है। संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता एडवोकेट की ओर से भी आदेश की पुष्टि की गई।
नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड 2 में कांग्रेस की इस सख्त कार्रवाई के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी की बगावत और अनुशासनात्मक कार्रवाई का चुनावी मुकाबले पर कितना असर पड़ता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!