
उन्होंने कक्षा में चल रही पढ़ाई को करीब से देखा और विद्यार्थियों की समझ तथा शिक्षण के स्तर का जायजा लिया। कलक्टर ने विद्यार्थियों से सहज अंदाज में बातचीत की। पढ़ाई, स्कूल की गतिविधियों और भविष्य के सपनों को लेकर बच्चों से सवाल किए। अचानक अपने बीच जिला कलक्टर को देखकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह दिखाई दिया। संवाद के दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।




WhatsApp us