कलेक्टर बने ‘छात्र’, कक्षा में बैठकर परखी पढ़ाई; बच्चों से पूछा—भविष्य में क्या बनोगे? मुंडला के पीएम श्री स्कूल में अचानक पहुंचे जिला कलक्टर जुनेद, डिजिटल शिक्षा और पौधरोपण पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर,बुधवार को मुंडला के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय माहौल कुछ अलग नजर आया, जब जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. अचानक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे। खास बात यह रही कि कक्षा में पहुंचकर कलक्टर ने अधिकारी की भूमिका छोड़कर खुद छात्र की तरह बच्चों के बीच बैठकर शिक्षण व्यवस्था को परखा। उन्होंने कक्षा में चल रही पढ़ाई को करीब से देखा और विद्यार्थियों की समझ तथा शिक्षण के स्तर का जायजा लिया। कलक्टर ने विद्यार्थियों से सहज अंदाज में बातचीत की। पढ़ाई, स्कूल की गतिविधियों और भविष्य के सपनों को लेकर बच्चों से सवाल किए। अचानक अपने बीच जिला कलक्टर को देखकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह दिखाई दिया। संवाद के दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कक्षा से लेकर संसाधनों तक, हर व्यवस्था की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ से शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों और स्कूल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने बदलते दौर में तकनीक आधारित शिक्षा की जरूरत बताते हुए विद्यालय में टीवी सहित आवश्यक हार्डवेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को डिजिटल माध्यम से भी बेहतर शैक्षणिक सामग्री मिल सके।

‘एक पौधा लगाएं, उसकी जिम्मेदारी भी उठाएं’

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगाने और उसे बड़ा होने तक उसकी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

स्कूल के बाद मतदान केंद्र की भी जांच

विद्यालय निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर ने मुंडला स्थित मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध रैंप, पेयजल, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को देखा। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से पहले सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी करने के निर्देश दिए।
कलक्टर ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की समय रहते जांच और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

और पढ़ें

चावंड-सराड़ा क्षेत्र में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 14 विद्यालयों में एक साथ 3511 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के आयोजन में विद्यार्थियों को बताया वंदे मातरम् का ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व

सलूंबर में नई नगर सरकार ने संभाली कमान, नरेश जैन सभापति तो डॉ. लव व्यास उपसभापति बने अलग-अलग शुभ मुहूर्त में ग्रहण किया पदभार, खुली जीप में निकला विजय जुलूस; शहरभर में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत

बामनिया में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 550 खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज, स्थानीय विद्यालय के शिक्षकों की तैयारियों से आयोजन को मिला भव्य रूप