नौली में खुला एलईएमएस केंद्र, ग्रामीणों को अब गांव में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही मौजूदगी, स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से विकास को मिलेगी गति
सलुम्बर जिले में ग्राम पंचायत नौली। ग्राम नौली में सोमवार को एलईएमएस (LEMS) केंद्र का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
उद्घाटन समारोह में सरपंच नानूराम मीणा, विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह पंवार, अध्यक्ष शिवसिंह, डायरेक्टर योगेश पुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गांव में एलईएमएस केंद्र की शुरुआत ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। अब लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी तथा स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और श्रम की बचत होगी। उन्होंने केंद्र को गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने भी केंद्र के शुभारंभ पर खुशी जताई। उनका कहना था कि गांव में इस तरह की सुविधा शुरू होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।