मातासुला में मतदाता जागरूकता की अलख, ELC का गठन कर निकाली रैली विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व का दिया संदेश, नव मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के झल्लारा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मातासुला में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) का गठन किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों एवं आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया गया।
रैली में विद्यार्थियों ने मतदान से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विद्यालय के स्काउटर सुरेश चन्द फुलवारी ने विद्यार्थियों को नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विद्यालय परिवार ने ELC की गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय के बीच लगातार मतदाता जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर देवु राठौड़, विजयपाल परमार, नाथूलाल मीणा, अशोक कुमार सेवक, उषा डंडोर एवं संगीता जैन सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!