गोशाला की धरती पर हरियाली का संकल्प, हिंदू जागरण मंच ने रोपे 250 पौधे ईडाणा माताजी में तीसरे चरण का पौधारोपण, डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। ईडाणा माताजी ट्रस्ट की ओर से गोशाला के पीछे चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तीसरे चरण में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर करीब 250 पौधे रोपे। पौधों की व्यवस्था और पौधारोपण के लिए गड्ढे तैयार करने का कार्य ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ़ घंटे तक श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। मंच की ओर से प्रतिवर्ष सुरक्षित स्थानों का चयन कर 500 से 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाता है। पूर्व में लगाए गए कई पौधे अब बड़े वृक्ष का रूप ले चुके हैं। पौधारोपण के बाद कार्यकर्ताओं ने ईडाणा माताजी के दर्शन किए और शाम की आरती में भी शामिल हुए।
इस दौरान शंकर लाल भोई, रतन सिंह, संतोष राठौड़, बंशीलाल खटिक, ऋषभ सेठ, कांतिलाल गवारिया, मागीलाल गांछा, हिम्मत गांछा, कैलाश मेघवाल, निर्मल गांछा, हितेश मेघवाल, निरमल गांछा, छगन लाल भोई सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!