स्वतंत्रता दिवस पर सलूंबर में तीन चरणों में होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने ध्वजारोहण कार्यक्रमों का समय निर्धारित कर दिया है। जिला मुख्यालय पर होने वाले समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्ध व्यवस्थाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे जिला कलेक्टर निवास, 8:30 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर और 9 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होने वाला समारोह जिले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा।

30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सपेला ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यक्रम शुरू होने से 30 मिनट पूर्व निर्धारित स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियों से जुड़े अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!