हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च, भाजपा पर लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद सभा स्थल पर कथित रूप से शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने के विरोध में सलूम्बर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह मार्च निकालकर घटना पर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव की मानसिकता लोकतांत्रिक एवं सामाजिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी की घटना भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य सामाजिक समरसता को प्रभावित करने के साथ देश की लोकतांत्रिक छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश में सभी वर्गों और समुदायों को समान सम्मान एवं अधिकार मिलना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
सत्याग्रह मार्च में संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता, कोषाध्यक्ष प्रद्युमन कोडिया, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, सचिव नारायण भोई, किशनसिंह चुंडावत, शंकरलाल जोशी, प्रवक्ता गजेन्द्र मेहता, महेन्द्रसिंह चौहान, सुनील सेवक, हबीबुर्रहमान, लक्ष्मीकांत शर्मा, महिपाल खेतावत, माजिद बेग मिर्जा, इरशाद बबलू खान, दिनेश जैन, नरेंद्र जैन, रामभरोसे पुरोहित, मोहम्मद समीर, विष्णु बुनकर, निखिल जैन, फतेहलाल जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल