सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, सलूम्बर की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में विधायक श्रीमती शांता अमृतलाल मीणा, सलूम्बर नगर निकाय चुनाव प्रभारी तकत सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर, मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, सलूम्बर उप प्रधान देवेन्द्र सिंह, प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा, जया मीणा सहित 25 वार्डों के पार्षद, 140 आवेदनकर्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा नगर के युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



उन्होंने कहा कि अभी डबल इंजन की सरकार है और अब सलूम्बर में भाजपा के पार्षदों को जिताकर तीसरा इंजन भी जोड़ना है।











