भबराना में कलेक्टर की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं बिजली-पानी और सड़क की समस्याएं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश, कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण; ग्रामीणों ने दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। झल्लारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भबराना में गुरुवार शाम जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद की मौजूदगी में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल, सड़क और रास्तों से जुड़ी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं।
जनसुनवाई के दौरान सामने आई समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए। कुछ लंबित मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
फार्मर आईडी बनाने पर जोर
चौपाल के दौरान किसानों से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पात्र किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं हो।
दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
रात्रि चौपाल के समापन अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर दीपों की रोशनी नजर आई।
रात्रि चौपाल में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल