बारापाल में स्टीयरिंग फेल होने से एंबुलेंस पहाड़ी से टकराकर पलटी हादसे में 108 पायलट देशराज गुर्जर सुरक्षित, एंबुलेंस में मरीज नहीं होने से टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर/परसाद। उदयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर गुरुवार को टीडी थाना क्षेत्र के बारापाल के समीप एक एंबुलेंस स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। हादसे में 108 पायलट देशराज गुर्जर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन विलास क्षेत्र की 108 एंबुलेंस टीडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए गए मरीज को लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बारापाल के पास अचानक एंबुलेंस की स्टीयरिंग फेल हो गई। स्टीयरिंग फेल होने से चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर के बाद एंबुलेंस पलट गई।
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने पहुंचकर की मदद
हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के अंदर फंसे 108 पायलट देशराज गुर्जर को ग्रामीणों और वाहन चालकों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज मौजूद नहीं था। यदि एंबुलेंस में मरीज सवार होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। घटना के दौरान पायलट देशराज गुर्जर को भी गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बताए गए हैं।

पुलिसने मौकेकी जानकारी ली

हादसे की सूचना मिलने के बाद टीडी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस की स्टीयरिंग फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित हुआ और पहाड़ी से टकराकर पलट गया।
बारापाल क्षेत्र में हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थिति सामान्य हुई। घटना में किसी मरीज के नहीं होने तथा 108 पायलट के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली।

संवाददाता नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल