झमाझम बारिश से नौली-रनेला के तालाबों में उफान, किसानों के चेहरे खिले लंबे इंतजार के बाद बरसे बदरा, जलस्रोतों में बढ़ी पानी की आवक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलुम्बर नौली। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को नौली–रनेला क्षेत्र में मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं क्षेत्र के तालाबों और जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
नौली और रनेला क्षेत्र के कई तालाबों में पानी तेजी से पहुंचा। कुछ जलस्रोतों में पानी छलकने लगा तो यह नजारा देखने के लिए आसपास के ग्रामीण और बच्चे भी पहुंच गए। तालाबों में बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र में अच्छे मानसून की उम्मीद फिर जगा दी है।
बारिश के कारण कई खेतों में भी पानी भर गया। किसानों को खरीफ फसलों के लिए बारिश से लाभ मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से बारिश का दौर कमजोर रहने के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन शुक्रवार की बारिश ने उन्हें राहत दी।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा तो तालाबों और अन्य जलस्रोतों में पानी का स्तर और बढ़ेगा। इससे क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की स्थिति को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्टर — हितेश सुथार, नौली

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल