शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला, संस्कार और राष्ट्रभाव जगाना भी जिम्मेदारी जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षा, संगठन और शिक्षक की सामाजिक भूमिका पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर, 19 सितम्बर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला सलूम्बर का जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय, प्रताप चौराहा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षकों की शैक्षिक एवं सामाजिक भूमिका के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रथम सत्र में जिला एवं खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, संकुल संयोजक व सहसंयोजकों की बैठक हुई। इसमें खंड स्तर पर खाते एवं उनके उपयोग, आगामी लोक मंथन यात्रा, महिला संवर्ग की बैठक तथा प्रदेश सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थी के व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रार्थना सभा विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभावना, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। शिक्षक अपने आचरण और व्यवहार से समाज को दिशा देने का कार्य करता है, इसलिए विद्यालय में गुरु की मर्यादा और गरिमा बनाए रखना सभी का दायित्व है।
विभाग संगठन मंत्री देवीलाल पटेल ने शिक्षक संगठन की आवश्यकता और उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला संगठन मंत्री फणीन्द्र गर्ग ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सरोकार और शैक्षिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की रीति-नीति और मर्यादा का पालन करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में सलूम्बर, झल्लारा, जयसमंद, सेमारी, लसाड़िया और सराड़ा खंडों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित जिला एवं खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, संस्कार युक्त शिक्षा, शिक्षक की सामाजिक जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका जैसे विषयों पर मंथन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षक, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया गया। महिला जिला संगठन मंत्री श्रीमती ललिता पूर्बिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला मंत्री कमल आमेटा ने किया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल