सलूम्बर, 19 सितम्बर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला सलूम्बर का जिला शैक्षिक सम्मेलन शनिवार को विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय, प्रताप चौराहा में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन शिक्षकों की शैक्षिक एवं सामाजिक भूमिका के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।





