संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर मंथन सलूम्बर में जिला महिला सम्मेलन के तीन सत्रों में संगठन विस्तार, रानी पद्मावती के त्याग और महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। संगठनात्मक मजबूती के साथ महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला शाखा सलूम्बर की ओर से जिला महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। खण्ड कार्यालय सलूम्बर में हुए इस सम्मेलन में जिलेभर से आई महिला शिक्षिकाओं ने तीन अलग-अलग सत्रों में संगठन, इतिहास, महिला सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।सम्मेलन के पहले सत्र में जिला महिला संगठन मंत्री ललिता पूर्बिया ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान विस्तार तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की कार्यशैली, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संरचना तथा संगठन को प्रभावी बनाने में कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कोष और कार्यालय की भूमिका समझाई। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। ऐसे में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना समय की आवश्यकता है।दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. कौशल्या सोलंकी ने वीरांगना रानी पद्मावती के जीवन चरित्र और उनके त्याग एवं बलिदान से जुड़े प्रसंगों पर विचार रखे। उन्होंने भारतीय इतिहास की गौरवशाली परंपराओं का उल्लेख करते हुए ऐतिहासिक घटनाओं के अध्ययन और प्रस्तुतीकरण में प्रमाणिक तथ्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही इतिहास से जुड़े प्रसंगों में होने वाले कथित बदलावों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।तीसरे सत्र में महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक चुनौतियों, उनके समाधान और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।सम्मेलन में संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत ने भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महिला उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, जिला महिला शिक्षक सदस्य रेणु पटेल, सराड़ा महिला मंत्री भानदा मीणा और झल्लारा महिला मंत्री जशोदा गर्ग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।सम्मेलन में सेवानिवृत्त भगवती मारु, सेवानिवृत्त होने वाली जिला प्राध्यापक सदस्य सुशीला मंडोवरा तथा पूर्व जिला संगठन मंत्री कृष्णा काबरा का महिला शिक्षिकाओं ने आत्मीय स्वागत कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन चन्दा त्रिवेदी ने किया।सम्मेलन का समापन संगठनात्मक एकजुटता, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहन और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ राष्ट्रहित में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज