सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला सलूम्बर के तत्वावधान में आज रविवार, 15 नवम्बर 2026 को जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ABRSM खण्ड कार्यालय, दूदर, सलूम्बर में आयोजित होगा।
जिला महिला मंत्री गंगा मीणा ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रानी पद्मिनी के जीवन, राष्ट्र के प्रति उनके ऐतिहासिक समर्पण तथा महिला शक्ति के सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करना है। इसके साथ ही शैक्षिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं की संगठन में सक्रिय भूमिका, शिक्षक हितों में सहभागिता, महिला नेतृत्व का विकास और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन, समर्पण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।
जिला महिला संगठन मंत्री ललिता पूर्बिया ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश से संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत एवं संभाग संयुक्त संगठन मंत्री डॉ. कौशल्या सोलंकी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसमें जिले के समस्त खण्डों से मातृशक्ति की प्रमुख सहभागिता रहेगी।
वहीं जिला उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल ने बताया कि जिला प्राध्यापक सदस्य सुशीला मंडोवरा, महिला शिक्षक सदस्य रेणु पटेल, जिला महिला सचिव चन्द्रकला पटेल एवं चंदा त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिले की समस्त महिला पदाधिकारियों एवं सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

और पढ़ें

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज