बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
बनोड़ा। ग्राम पंचायत बनोड़ा में सोमवार को नवनिर्वाचित पंचायत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
त्रिवेणी धाम के महंत रामानुजपुरी बावजी के सान्निध्य में अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन मनियावत सहित वार्ड पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया। इस बार पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी खास चर्चा का विषय रही। पंचायत के कुल 13 सदस्यों में सात महिलाएं और छह पुरुष निर्वाचित हुए हैं। इस तरह पंचायत की नई टीम में महिला सदस्यों की संख्या पुरुषों से अधिक है। सलूंबर जिला बनने के बाद झल्लारा से हटाकर सलूंबर में शामिल की गई बनोड़ा पंचायत में पहली बार हुए चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी ने कामकाज की शुरुआत की है।

जनता को साथ लेकर करेंगे विकास : सरपंच

समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच मेघराज मीणा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र का विकास सभी को साथ लेकर किया जाएगा। किसी के दबाव में आए बिना जनता की समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। उपसरपंच लोकेश जैन ने कहा कि नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का प्रयास रहेगा।

देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने पर जोर

वार्ड पंच एवं पूर्व बैंक मैनेजर शांतिलाल बुनकर ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देवा तलाई को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने तथा बिजली व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से पंचायत क्षेत्र को नई पहचान मिल सकती है। पूर्व सरपंच वालचंद पटेल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने की सीख दी। समाजसेवी एवं लैम्पस अध्यक्ष अंबालाल कलाल ने नई सोच और नई दिशा के साथ सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।
युवा नेता लक्ष्मीलाल पटेल ने कहा कि जनता ने विश्वास जताकर जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। भामाशाह एवं पूर्व वार्ड पंच शांतिलाल जैन ने अपने संबोधन में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

पूर्व प्रत्याशियों ने दिया सहयोग का भरोसा

समारोह में सरपंच पद के प्रत्याशी रहे रमेश मीणा पायातलाब और मोहन मीणा हर ने भी नई कार्यकारिणी को विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक कालूलाल चौबीसा ने किया, जबकि आभार सहायक सचिव भेरूलाल टेलर ने जताया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक निर्भय सिंह राजपूत, धूलीराम वाकलिया, समाजसेवी वेलाराम पटेल, केवीलाल पटेल, दिनेश बायती, नारायणलाल सुथार, समाजसेवी गोविंद पलावत ,कांतिलाल पंचाल, महेंद्र सिंह नानगा तथा सेवानिवृत्त हैंडपंप मिस्त्री नारायणलाल बुनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अब ग्रामीणों की नजर नई पंचायत कार्यकारिणी पर है। पेयजल, बिजली और पर्यटन विकास जैसे मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को नई टीम से काफी उम्मीदें हैं।

और पढ़ें

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज