एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पौधारोपण किया98.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र बूंदी जिला मुख्यालय पर 98.11 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा बून्दी के पुलिस परेड ग्राउंड में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहभागी होकर पौधारोपण किया और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे समय में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाना, अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें पेड़ बनने तक सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। आइए, अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि आओ ज़िद करें… हर गांव, हर शहर और हर ढाणी को हराभरा बनाएंगे। केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे। अपनी दिनचर्या में पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर हम जलवायु परिवर्तन की चुनौती का मजबूती से सामना कर सकते हैं। आइए, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संकल्प के साथ कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र को हराभरा, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का अभियान जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीना, सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिला कलेक्टर हरफूल यादव, बूंदी पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर मेहरा कश्यप केवट स्वजातीय समाज के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, दानमल कहार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद थे
संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित सद्गुरु पंडित राजकुमार शर्मा बोले—शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान; अग्रवाल धर्मशाला में करीब 300 लोगों की रही सहभागिता

विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित सद्गुरु पंडित राजकुमार शर्मा बोले—शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान; अग्रवाल धर्मशाला में करीब 300 लोगों की रही सहभागिता

error: Content is protected !!