शिक्षकों को सिखाए जीवन कौशल के गुर, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर जनजाति आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय ‘नवादि जीवन कौशल’ प्रशिक्षण का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 11 अगस्त। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त दिशा-निर्देशों में जनजाति आवासीय विद्यालय, सलूंबर में सोमवार से दो दिवसीय ‘नवादि जीवन कौशल’ शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुकर वरनोती की अध्यक्षता में हुई।
प्रशिक्षण में जिले के 25 जनजाति छात्रावासों से 26 अधीक्षक एवं शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसे प्रभावी तरीकों से परिचित कराना है, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, स्व-जागरूकता, मुखरता और सामाजिक व्यवहार जैसे जीवन कौशल विकसित किए जा सकें।
गतिविधियों के जरिए सीखने पर जोर
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यवहारिक और सामाजिक कौशल को मजबूत करने के तरीके बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि छात्र परिस्थितियों को समझते हुए बेहतर निर्णय ले सकें और अपने व्यक्तित्व का आत्मविश्वास के साथ विकास कर सकें।
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन कौशल को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने की तकनीकों की जानकारी भी दी जा रही है।
कार्यक्रम की जानकारी ‘नवादि जीवन कौशल’ के मास्टर ट्रेनर दीपक शर्मा एवं नितेश जोशी ने दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!