नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौली में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन नौली एवं विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ।
विद्यालय परिसर में सरपंच नानूराम मीणा एवं प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।

बाल लड्डू गोपाल भी रहे आकर्षण का केंद्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बाल लड्डू गोपाल की विशेष उपस्थिति भी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ समारोह में सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में देशभक्ति के नारों और जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

अतिथियों का किया सम्मान

समारोह के दौरान सरपंच नानूराम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, पूर्व सरपंच रूपलाल मीणा, दलपत सिंह कृष्णावत, चम्पालाल सुथार, राजेंद्र लोहार, पूनाराम मीणा, दलपत सिंह राठौड़, पत्रकार हितेश सुथार सहित उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से माला एवं उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी स्कूली विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
समारोह के अंत में देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

रिपोर्टर हितेश सुथार नौली

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

सलूंबर में तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर; 44 प्रतिभाओं का सम्मान जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी | मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान

error: Content is protected !!