फसल बीमा में गांव का नाम नहीं दिखा तो तुरंत होगा समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2026 में किसानों को बीमा का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग ने कवायद तेज कर दी है। फसल बीमा करवाते समय पोर्टल पर गांव का नाम नहीं दिखने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारियों से ऐसे गांवों का पूरा विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी मिलते ही गांवों के नाम राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे।

कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि खरीफ फसलों के बीमा की निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त थी। किसानों की सुविधा और अधिकाधिक किसानों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से बीमा अवधि को 20 अगस्त तक बढ़ाने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है। अवधि बढ़ने की स्थिति में गैर-ऋणी किसानों के साथ बटाईदार सहित अन्य पात्र किसान भी अपनी फसलों का बीमा करवा सकेंगे।

पोर्टल पर गांव नहीं दिखने की शिकायतें पहुंचीं

कृषि विभाग ने राजस्व मंडल से प्राप्त विलेज मास्टर के आधार पर गांवों का विवरण राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड करवाया है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों से ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि बीमा करवाते समय किसानों को अपने गांव का नाम पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी गांवों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में शीघ्र भेजी जाए, ताकि पोर्टल पर आवश्यक संशोधन करवाकर किसानों को बीमा कराने में परेशानी न हो।

पात्र किसान बीमा से वंचित नहीं रहेगा

कृषि विभाग का कहना है कि पोर्टल पर तकनीकी या गांव के नाम से जुड़ी समस्या के कारण कोई पात्र किसान फसल बीमा के लाभ से वंचित न रहे, इसे प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों को शिकायतों का तेजी से निस्तारण कर आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

नए प्रावधानों से बढ़ी पारदर्शिता

इस बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। फसल बीमा की प्रति सात दिन में उपलब्ध कराने तथा सर्वेयर की नियुक्ति में देरी या सर्वे रिपोर्ट समय पर नहीं देने पर पेनल्टी जैसे प्रावधान शामिल हैं।

वहीं, फार्मर आईडी को अनिवार्य किए जाने से बीमा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगने की उम्मीद है। कम प्रीमियम दरों और नए प्रावधानों के चलते किसानों में भी योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

किसानों से तत्काल सूचना देने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल बीमा करवाते समय गांव का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने अथवा किसी अन्य तकनीकी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित कृषि अधिकारी को सूचना दें। समय पर शिकायत मिलने से पोर्टल को अपडेट कर किसानों को निर्धारित अवधि में बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

और पढ़ें

सलूंबर में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज: जिला परिषद की 20 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, हेल्थ पॉइंट पर जुटे कार्यकर्ता जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नामांकन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जय श्री राम जय जय राम के जयकारों के साथ भावना देवी मीणा सरपंच पद ग्राम पंचायत नौली की उम्मीदवार, ग्रामीणों से मांगा सहयोग और आशीर्वाद फला धौला धावड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क की तैयारी, भावना देवी मीणा ने ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

मेवल की महारानी मां ईडाणा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन, नवरात्रि में भक्ति के साथ सेवा का अनूठा संगम; भामाशाहों के सहयोग से नौ दिन निःशुल्क भोजन-फलाहार, पटेल समाज के युवा मित्र मंडल ने संभाली व्यवस्था

सलूम्बर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन जिलाध्यक्ष परमानन्द मेहता के नेतृत्व में मदन राठौड़ का पुतला दहन, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील