सलूम्बर किसान FPC का निरीक्षण, DGM बोले- संगठन में ही किसानों की ताकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नाबार्ड के डीजीएम सतपाल आजाद ने शुक्रवार को नाबार्ड परियोजना के तहत WOTR संस्था द्वारा संचालित सलूम्बर किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) का निरीक्षण किया। उन्होंने FPC कार्यालय पहुंचकर कंपनी की गतिविधियों, वर्तमान स्थिति और आवश्यक अनुपालना की जानकारी ली। इसके बाद बस्सी सामचोत के सुथार मोहल्ले में किसानों के साथ संवाद किया।
बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए सतपाल आजाद ने कहा कि FPC का उद्देश्य किसानों को संगठित कर उन्हें सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर देना है।
उन्होंने किसानों से कंपनी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी सहयोग से FPC को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन, निरंतर प्रयास और सामूहिक सोच के जरिए किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ बाजार में बेहतर स्थिति बना सकते हैं।
WOTR के स्टेट मैनेजर डॉ. राजेश शर्मा ने किसानों को FPC की गतिविधियों से जुड़ने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी। उन्होंने कृषि में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी किसानों को जागरूक किया। जैविक संसाधनों और बायो-रिसर्च आधारित खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इस दौरान सीनियर फील्ड एग्जीक्यूटिव भेरूलाल आर्य ने FPC की वर्तमान स्थिति और अब तक किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। BOD सदस्य तेजपाल मीणा ने किसानों से कंपनी की सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ लेने और FPC में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में WOTR के सीनियर फील्ड एग्जीक्यूटिव नेपाल सिंह देवड़ा, BOD सदस्य उदय लाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेपाल सिंह देवड़ा ने किया। अतिथियों का साफा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों और किसानों का आभार जताया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल