जिला प्रमुख चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान शांतिपूर्ण मतदान और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिला परिषद के जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर सलूंबर में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है।
इसी सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. तथा पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील परिस्थितियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का मुख्य फोकस चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटने पर है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए कहा गया।
जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चुनाव राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में प्रशासन निष्पक्षता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है।
अब सबकी निगाहें जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव पर टिकी हैं।

और पढ़ें

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 30 कार्मिकों को थमाए नोटिस तीसरे चरण में 6 कर्मचारी बिना अनुमति मिले गैरहाजिर, चौथे चरण में 24 पर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप; दो दिन में मांगा जवाब

सलूम्बर में आज जिला महिला सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन रानी पद्मिनी के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण पर होगी चर्चा, प्रदेश के संगठन पदाधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज