ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक 10 अगस्त को जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की बैठक 10 अगस्त को जयपुर स्थित इंदिरा गांधी भवन पी सी सी मुख्यालय जयपुर में 12:15 बजे रखी गई है
ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश पदाधिकारी व संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों की एक सयुंक्त बैठक 10 अगस्त को रखी गई जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली होगे तथा बैठक की अध्यक्षता ओबीसी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव करेंगे
संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया की इस बैठक में आगामी पंचायत व नगर निकायों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की भूमिका एवं चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा आगामी पंचायत व नगर निकायों के चुनावों में ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को भेजने पर भी विचार किया जाएगा तथा ओबीसी कांग्रेस के संगठन का विस्तार करते हुए उसे मंडल, वार्ड एवं ग्राम ईकाई तक प्रभावी रूप से सुनिश्चित करना तथा ओबीसी जीईएन 2 एवं युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडने तथा युवाओ को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार तथा प्रत्येक जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार तथा संभाग अध्यक्ष, जिला प्रभारी व सह प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों के लिए यह अनिवार्य रहेगा की वे बैठक में अपने-अपने क्षेत्र मे अब तक किये गए संगठनात्मक कार्यो की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट साथ में लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं

संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित सद्गुरु पंडित राजकुमार शर्मा बोले—शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान; अग्रवाल धर्मशाला में करीब 300 लोगों की रही सहभागिता

विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित सद्गुरु पंडित राजकुमार शर्मा बोले—शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और राष्ट्रभाव का निर्माण विद्या भारती टोंक के प्रतिभा सम्मान समारोह 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान; अग्रवाल धर्मशाला में करीब 300 लोगों की रही सहभागिता

error: Content is protected !!