
सलूंबर। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत झल्लारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



WhatsApp us