झल्लारा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत झल्लारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा जिला पुलिस अधीक्षक सलूंबर विशनाराम बिश्नोई
के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला
एवं सलूंबर वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला
के नेतृत्व में पुलिस टीम सर्कल गश्त परथी।
गश्त के दौरान पुलिस ने भेरिया मीणा पुत्र कालिया मीणा, उम्र 55 वर्ष, निवासी उपला फला साजनोत, थाना झल्लारा, जिला सलूंबर के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 182/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध व्यापार, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस हेल्पलाइन 8764854809 पर सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

धर्मेंद्र सिंह वाघेला, थानाधिकारी झल्लारा
पुंजीलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक
सिद्धराज सिंह, कांस्टेबल नंबर 165
कपिल सुथार, कांस्टेबल नंबर 209विशेष भूमिका
कुशाल सिंह, कांस्टेबल नंबर 195

संवाददाता नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

सलूंबर में तिरंगे की शान, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर; 44 प्रतिभाओं का सम्मान जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी | मेधावी विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान

error: Content is protected !!