सलूंबर में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, भाजपा ने निकाली भव्य वाहन रैली हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक-ट्रैक्टर रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब | देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जिला संगठन की ओर से सलूंबर में भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। भाजपा सलूंबर नगर, मेवल और छप्पन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक और ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
शाम करीब चार बजे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, विधायक शांता देवी मीणा, डॉ. जया मीणा तथा नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने तिरंगा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद तिरंगे से सजे सैकड़ों वाहन शहर की सड़कों पर निकले। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से सलूंबर का वातावरण गूंज उठा।

लवकुश स्कूल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

तिरंगा यात्रा लवकुश स्कूल से रवाना होकर चुंगी नाका, बस स्टैंड, सूरजपोल, गांधी चौक, रावली पोल और पाल दरवाजा होते हुए वापस लवकुश स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

देशभक्ति गीतों पर विधायक के साथ थिरके कार्यकर्ता

रैली के दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने माहौल में उत्साह भर दिया। विधायक शांता देवी मीणा भी कार्यकर्ताओं के साथ देशभक्ति गीतों की धुन पर उत्साहपूर्वक नजर आईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए।

भाजपा पदाधिकारियों ने संभाला ट्रैक्टर का स्टीयरिंग

रैली की खास तस्वीर उस समय देखने को मिली, जब भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी सहित जिला मंत्री करण सिंह पवार, पुष्पेंद्र सोनी, मनोहर सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों का स्टीयरिंग संभाला और रैली में शामिल हुए।

संगठन में दिखा नया उत्साह

सलूंबर को जिला बनाए जाने और नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा संगठन की गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है। संत रविदास जयंती यात्रा रथ के बाद जिला मुख्यालय पर निकली यह विशाल तिरंगा रैली कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संदेश देती नजर आई। रैली के दौरान शहर में देशभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल दिखाई दिया।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल