जलसीना विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, टॉपर विद्यार्थियों, एसएमसी सदस्यों और भामाशाहों का हुआ सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक  तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जलसीना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकिशन विजय एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, लोकतंत्र शपथ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विद्यार्थियों के नाम स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों तथा एसएमसी सदस्यों का भी सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य रामकिशन विजय और पूर्व सीआर देवलाल मीणा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने, संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक प्रकाश मेहरा ने किया। इस अवसर पर प्रशासक संतरा मीणा, पूर्व सीआर देवलाल मीणा, एसएमसी अध्यक्ष गोकुल मीणा, उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी, गौरवपूर्ण सेनानी फूल सिंह सहित विद्यालय परिवार के व्याख्याता संजय गौतम,प्रकाश मेहरा, प्रदीप कुमार बिड़ला, प्रवीण कुमार मीणा, भागेश मीणा, शिक्षक अंजू शर्मा, मुन्नी बड़गुर्जर, रमेश चंद्र वर्मा, रवि साहू, आशीष उपाध्याय, प्रभुलाल, जयनारायण, अर्जुन लाल, बाबूलाल रेगर, मनीष चावला, भागचंद समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, एसएमसी सदस्य, भामाशाह और ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

error: Content is protected !!