शाह के उदयपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत सीएम भजनलाल ने जनप्रतिनिधियों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक, सलूंबर की प्रमुख मांगों को लेकर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देर रात उदयपुर पहुंचने पर डबोक एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, भाजपा सलूंबर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी एवं सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा ने पुष्प भेंट कर शाह का अभिनंदन किया।

शाह के आगमन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट की वीआईपी लॉबी में करीब एक घंटे तक उदयपुर एवं सलूंबर जिले के भाजपा जिलाध्यक्षों, सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद किया। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा क्षेत्र की मौजूदा आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति के साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के धरातल पर हो रहे क्रियान्वयन की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों से ली।

सलूंबर की प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं

बैठक के दौरान सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सलूंबर जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए आभार जताया। साथ ही क्षेत्र की प्रमुख जरूरतों को लेकर विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
इनमें उदयपुर से केवड़ा-सलूंबर मार्ग के चौड़ीकरण तथा सलूंबर में सेटेलाइट अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मांग प्रमुख रही।

‘विकास कार्यों में नहीं आएगी कमी’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं संगठन लगातार जनसंवाद और जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और सुझावों को मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते रहें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान एवं विकास कार्यों को गति दी जा सके।
बैठक को सलूंबर जिले के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा।

 

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

error: Content is protected !!