सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में युवाओं को रोजगार से जुड़ने की नई शुरुआत का अवसर मिला। जिला कलक्टर परिसर में हुए कार्यक्रम में अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।
राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न विभागों में नियुक्त 10,548 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं और वित्तीय हस्तांतरण हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से पहुंचाए गए। वहीं 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।











