रोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा सलूंबर, नवनियुक्त कार्मिकों को मिली नई जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में युवाओं को रोजगार से जुड़ने की नई शुरुआत का अवसर मिला। जिला कलक्टर परिसर में हुए कार्यक्रम में अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे।

राज्य स्तर पर आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न विभागों में नियुक्त 10,548 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं और वित्तीय हस्तांतरण हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खातों में 152 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से पहुंचाए गए। वहीं 67 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 667 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।

954 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

समारोह के दौरान प्रदेश में 954 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। रोजगार और विकास को एक साथ आगे बढ़ाने के संदेश के बीच जिला स्तर पर विभिन्न विभागों में नवनियुक्त कार्मिकों का सम्मान किया गया।
जिला समारोह में आयुष अधिकारी, पुस्तकालय ग्रेड-III, नर्सिंग ट्रेनर, पब्लिक हेल्थ केयर नर्स तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित विभिन्न पदों पर चयनित कार्मिकों को बधाई पत्र एवं किट प्रदान की गई।

कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी : कलेक्टर

जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज और प्रदेश के विकास में योगदान का अवसर भी देती है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग ओंकारलाल बुनकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नवनियुक्त कार्मिक एवं अन्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें

नौली स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोहसरपंच नानूराम मीणा व प्रधानाचार्य ने फहराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | अतिथियों का माला-उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान

नावड़ा में नदी पार करना पड़ा जानलेवा, बुजुर्ग महिला की बहने से मौत क्षतिग्रस्त पुल ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी, पशुओं के बाड़े की ओर जाते समय हादसा | घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश

error: Content is protected !!