पोस्टर थामे निकले विद्यार्थी, बोले—हर वोट लोकतंत्र की ताकत सलूम्बर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, रैली के बाद युवाओं ने ली मतदान की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर सलूम्बर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को शहर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली, शपथ, निबंध प्रतियोगिता और व्याख्यान आयोजित किए गए।
ताहेरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में मतदान जागरूकता के संदेश लिखे पोस्टर लेकर रैली निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली स्थानीय मार्गों से होती हुई बस स्टैंड मुख्य मार्ग तक पहुंची। विद्यार्थियों ने लोगों से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
रैली के विद्यालय लौटने के बाद छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को स्वयं मतदान करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

निबंध में बताया एक वोट का महत्व

विद्यालय में ‘मतदान का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका और एक-एक वोट के महत्व को अपने विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में मोहम्मद उदयपुर प्रथम, बुरहानुद्दीन लोखण्ड द्वितीय तथा अरीफा खंडेल और सकीना अंजुम तृतीय स्थान पर रहे।

कॉलेज में युवाओं को दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

राजकीय हाड़ारानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी मतदाता जागरूकता व्याख्यान हुआ। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका, जिम्मेदार मतदाता के कर्तव्यों तथा मतदाता पंजीकरण से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान ECINet ऐप के उपयोग और नए मतदाता के पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों से स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवार और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!