खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-फावड़े चलेसलूम्बर के बलीचा में खूनी झड़प से मचा हड़कंप, 10-12 लोग घायल; तीन गंभीर उदयपुर रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर/लसाड़िया। खेत पर आनेजाने के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय हिंसक हो गया, जब बलीचा ग्राम पंचायत क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामनेगए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और देखते ही देखते लाठी-फावड़े चलने लगे। घटना में करीब 10 से 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया

बताया जा रहा है कि खेत की जमीन और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना से करीब चार दिन पहले ही जमीन संबंधी मामले में न्यायालय से स्टे आदेश भी प्राप्त किया गया था।

खेत जाते समय रास्ता रोकने का आरोप

कूण थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बलीचा निवासी ऊंकारलाल डांगी कृषि कार्य के लिए खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक दिया और खेत पर जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। शिकायत में गाली-गलौज के बाद मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी चपेट में

विवाद की जानकारी मिलने पर कालू डांगी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान मामला और बिगड़ गया तथा लाठी और फावड़ों से हमला कर दिया गया। हमले में कालू डांगी के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ। जीवा डांगी, गंगा बाई सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

लसाड़िया से सलूम्बर और फिर उदयपुर भेजे

घायलों को उपचार के लिए पहले लसाड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर चोटों को देखते हुए कई घायलों को सलूम्बर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर भेज दिया। वहीं वेला पुत्र पुन्जा का उपचार लसाड़िया में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे सलूम्बर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया।
स्टे के बावजूद रास्ते को लेकरविवाद,पुलिसने शुरूकी जांच
शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि न्यायालय से मिले स्टे आदेश की प्रति ग्राम पंचायत, कूण थाना पुलिस और संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद रास्ते को लेकर विवाद सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।
घटना की सूचना पर कूण थाने के एएसआई लक्ष्मण लाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मौका पर्चा तैयार किया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मारपीट की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!