सलूम्बर के कॉलेजों में गूंजा मतदान का संदेश रोल प्ले और मॉक पोलिंग से छात्रों ने समझाया वोट का महत्व, लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सलूम्बर के कॉलेजों में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रोल प्ले के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया और एक-एक वोट की अहमियत को प्रभावी तरीके से समझाया।
मॉक मतदान के जरिए छात्रों को वास्तविक मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें मतदाता सूची में नाम, मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मताधिकार का प्रयोग करने तक की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने ‘मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश देते हुए लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कॉलेज परिसर में आयोजित गतिविधियों ने युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह बढ़ाने के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!