सलूंबर, 2 सितंबर। शोभावटी क्षेत्र के पटेल (डांगी) समाज की बैठक बारोलजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों एवं विभिन्न पदों पर रहे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चर्चा के दौरान समाज की राजनीतिक दिशा को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में समाजजनों ने कहा कि डांगी समाज लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ा रहा है और आगे भी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा। समाज ने आगामी चुनावों में जहां उसकी पर्याप्त जनसंख्या है, वहां पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य के लिए समाज के योग्य लोगों को अवसर देने की मांग पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखने का निर्णय किया।
समाज की ओर से संगठन में भी उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी संगठन में जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक में अमर लाल पटेल 56 मंडल अध्यक्ष, भूरा लाल पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, कशरु लाल पटेल शक्ति केंद्र प्रभारी, नाना भाई पटेल कायोका गुड़ा, विरजी पटेल शोभावरी समाज अध्यक्ष, कशरू लाल पूर्व महामंत्री, दला पटेल खेड़ा उपसरपंच, परता अमलोदा, रमेश पटेल भीमपुर वाला, बड़ी वीरवा, रमेश पटेल उपसरपंच, प्रेम कुमार राजेश उपाध्यक्ष शोभावती क्षेत्र, संध्रिन शोभावटी ग्राम, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी मल्लाड़ा मंडल, कचरूलाल पटेल कार्यकर्ता, देवीलाल, धना पटेल जैताना और भीमराज पटेल ओबीसी झल्लारा सहित समाज के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।